Delhi Railway Station spying case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़े जासूसी नेटवर्क के संबंध में ख़बर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में नौशाद अली नाम के आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह एक साधारण पंचर की दुकान चलाता था, लेकिन उसी की आड़ में वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।
Delhi Railway Station spying case: संवेदनशील जगहों की फोटो भेजता था पाकिस्तान

इस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गैंग रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील जगहों की फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ जगहों पर लगाए गए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी सीधे पाकिस्तान तक पहुंच रही थी। यानी वहां बैठे लोग भारत की महत्वपूर्ण लोकेशनों की गतिविधियों पर नजर रख सकते थे।
पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का सरगना सुहेल है और अब तक कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह नेटवर्क दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय था और धीरे-धीरे अपने जाल को बढ़ा रहा था। आरोपियों ने करीब 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना बनाई थी, जिनमें से कुछ कैमरे पुलिस ने बरामद भी कर लिए हैं।
Delhi Railway Station Spying Case: खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और किन-किन जगहों की जानकारी बाहर भेजी गई है। यह मामला देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है, इसलिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App




