Kanya Pujan Gifts Ideas: भारत में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के आखिरी दिन अष्टमी और नवमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग कन्या पूजन करते हैं। इस दिन लोग घर पर छोटी-छोटी नौ कन्याओं का बुलाकर उनका पूजन करते हैं, इन्हें मां दुर्गा का रूप मानकर आदरपूर्वक सम्मान दिया जाता है।
कन्या पूजन के दौरान घर आने वाली कन्याओं को काले चने, हलवा और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया जाता है। साथ ही उन्हें छोटे-छोटे तोहफे भी दिए जाते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि के दिन कन्या पूजन पर गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यहां देखिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज।
Kanya Pujan Gifts Ideas: कन्याओं को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट
1- पर्स और हैंडबैग

कन्या पूजन के दौरान घर आई छोटी कन्याओं को आप छोटा पर्स या हैंडबैग दे सकते हैं। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक ट्रेंडी और रंग-बिरंगे पर्स मौजूद हैं। यह न केवल उनका मन पसंद होगा, बल्कि उन्हें अपने छोटे-छोटे सामान रखने में भी काम आएगा।
2- फैशन के आइटम
आपके घर पर आई कन्याओं को आप फैशन और एसेसरी आइटम्स गिफ्ट में देकर उन्हें स्पेशल महसूस करवा सकते हैं। छोटे-छोटे बालों के लिए क्लिप्स, हेयर बैंड्स और ट्रेंडी एक्सेसरीज बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। इसके अलावा उन्हें रिस्टबैंड, चूडियां और सॉफ्ट सैंडल जैसे उपहार भी दिए जा सकते हैं।
3- स्टेशनरी आइटम

इस दिन आप छोटी कन्याओं को कलर बॉक्स गिफ्ट में दे सकते है। ये बच्चों के ड्राइंग और पढ़ने के काम आएगा। बच्चों को हमेशा स्टेशनरी और रंग-बिरंगी चीजें पसंद आती हैं। उन्हें आप पेंट्स, क्रेयॉन्स, रंगीन पेंसिल्स और मार्कर्स से भरा एक प्यारा कलर बॉक्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
4- चॉकलेट और टॉफी
बच्चों को चॉकलेट और टॉफी काफी ज्यादा पसंद होते हैं। इस दिन आप कन्याओं और बटुक भैरव को चॉकलेट या टॉफी का खूबसूरत पैक गिफ्ट में दे सकते हैं। बच्चों को छोटे-छोटे रंग-बिरंगे पैक, मिल्क चॉकलेट्स, ड्राय फ्रूट चॉकलेट्स या उनके पसंदीदा टॉफी आइटम्स दे सकते हैं।
5- क्रिएटिव और DIY आइटम्स
कन्या पूजन के मौके पर आप बच्चों को क्रिएटिव और DIY आइटम्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसमें आप मोती ज्वैलरी, स्टिकर सेट्स या छोटे-छोटे क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स बच्चों को उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा रंगीन पेपर से बना क्राफ्ट आइटम भी बच्चों को दिया जा सकता है, यह सारी चीजें उनकी क्रिएटिव एक्टिविटीज में काम आएंगी।
6- किताबें

कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को कहानी वाली किताबें, बाल साहित्य, कलरिंग बुक्स और ड्राइंग पैड्स जैसे गिफ्ट भी दे सकते हैं। इससे न सिर्फ उन्हें खुशी होती है, बल्कि उनके ज्ञान और सीखने की रुचि भी बढ़ती है।
7- खिलौने
बच्चों की सबसे पसंदीदा चीज खिलने होते हैं। कन्या पूजन के शुभ अवसर पर बच्चों को खिलौने और गेम्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। बच्चों को डॉल्स, टेडी बियर, पजल्स और बोर्ड गेम्स गिफ्ट में दे सकते हैं।
Also Read: सावधान! कहीं आपका गिफ्ट रिश्तों में दरार तो नहीं डाल रहा? जानें 5 जरूरी वास्तु टिप्स


Download Android App
Download iOS App




