सावधान! कहीं आपका गिफ्ट रिश्तों में दरार तो नहीं डाल रहा? जानें 5 जरूरी वास्तु टिप्स

Summary :

Vastu Tips For Gifting: वास्तु शास्त्र में खुशहाल जीवन के लिए कई तरीके बताए गए हैं। इसमें सिर्फ दिशाओं का ही नहीं, बल्कि जीवन की अन्य जरूरी बातों का भी ध्यान रखा जाता है। आज हम जानेंगे कि हमें दूसरों को क्या तोहफे (गिफ्ट) में नहीं देना चाहिए, क्योंकि गलत चीजें देने से आपके आपसी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। Vastu Tips For Gifting: इन 5 चीजों को न करें गिफ्ट 1. घड़ी बहुत से लोग अक्सर घड़ी गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता। घड़ी तोहफे में देने से आपके और सामने वाले व्यक्ति के जीवन…

Vastu Tips For Gifting: वास्तु शास्त्र में खुशहाल जीवन के लिए कई तरीके बताए गए हैं। इसमें सिर्फ दिशाओं का ही नहीं, बल्कि जीवन की अन्य जरूरी बातों का भी ध्यान रखा जाता है। आज हम जानेंगे कि हमें दूसरों को क्या तोहफे (गिफ्ट) में नहीं देना चाहिए, क्योंकि गलत चीजें देने से आपके आपसी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

Vastu Tips For Gifting: इन 5 चीजों को न करें गिफ्ट

1. घड़ी

watch
watch (Source: Social Media)
बहुत से लोग अक्सर घड़ी गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता। घड़ी तोहफे में देने से आपके और सामने वाले व्यक्ति के जीवन में नेगेटिविटी (नकारात्मकता) बढ़ सकती है, और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए घड़ी देने से बचें।

2. पर्स या बटुआ

wallet
wallet (Source: Social Media)

वास्तु के मुताबिक, किसी को पर्स गिफ्ट करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से न केवल आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि आपकी अपनी आर्थिक स्थिति (पैसों की तंगी) भी खराब हो सकती है। इसलिए पर्स को गिफ्ट न करें।

3. नुकीली चीजें

Sharp things
Sharp things (Source: Social Media)

आपको कभी भी कैंची, चाकू या कोई भी तेज धार वाली चीज किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। वास्तु कहता है कि ऐसी चीजें देने से रिश्तों में कड़वाहट आती है और रिश्ता टूटने का डर रहता है। नुकीली चीजे गिफ्ट करने से रिश्ते टूट भी सकते हैं।

4. जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते या चप्पल कभी भी गिफ्ट में नहीं देने चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ माना गया है। ऐसी चीजें देने से अच्छे-खासे पुराने रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। इसलिए जूते और चप्पल किसी को गिफ्ट न करें।

5. काले रंग की चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए काले रंग के कपड़े या कोई भी काली वस्तु किसी को भेंट न करें। इससे जीवन में तनाव बढ़ सकता है और मानसिक परेशानियां आ सकती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।