कोलकत्ता में आग का गोला बना चमडे का कारखाना

Summary :

कोलकाता के पूर्वी इलाके में शनिवार को एक टेनरी (चमड़ का कारखाना) में आग लगने से दो दमकलकर्मी घायल हो गए।

कोलकाता के पूर्वी इलाके में शनिवार को एक टेनरी (चमड़ का कारखाना) में आग लगने से दो दमकलकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने  एक सामचार एजेंसीको बताया कि शाम के समय लगी भीषण आग पर छह घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, फैक्ट्री का ओवरहेड शेड गिरने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
ज्वलनशील पदार्थों के कारण तेजी से फैली आग 
टेनरी के पास के घरों और बहुमंजिला अपार्टमेंट के सभी लोगों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है।जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले मेहर अली लेन स्थित टेनरी में शाम करीब साढ़ छह बजे लगी।ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग पूरी फैक्ट्री में तेजी से फैल गयी।
दमकल अधिकारी ने कहा कि उनके दो जवान आग बुझाने के दौरान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर मौजूद 
पुलिस अधिकारी ने कहा,’करीब 15-16 दमकल की गाड़ीया मौके पर मौजूद है।’ आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि संकरी गली ने दमकल कर्मियों का काम मुश्किल कर दिया है।
 

Desk Team