हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हलके झटके

Summary :

राज्य में गत लगभग 11 महीनों मे 4.3 या इससे कम तीव्रता के 18 झटके महसूस किए गए हैं जिनमें से चंबा में सात, किन्नौर में तीन, मंडी और कांगड़ा में दो-दो और शिमला में एक बार भूकंप दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिनकी इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई। मौसम विज्ञान शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 10.51.08 बजे पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 
भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। झटके हल्के होने के चलते इनसे किसी जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है। उन्होंने बताया कि इस भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिले की सीमा पर 32.3 डिग्री उत्तरी आक्षांश और 76.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। राज्य में गत लगभग 11 महीनों मे 4.3 या इससे कम तीव्रता के 18 झटके महसूस किए गए हैं जिनमें से चंबा में सात, किन्नौर में तीन, मंडी और कांगड़ा में दो-दो और शिमला में एक बार भूकंप दर्ज किया गया है। 

लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए राजभवन और राज्य सरकार के साथ काम करने का वक्त: जगदीप धनखड़

इनमें से अधिकांश झटके 10 से 20 किलोमीटर की अधिकतम गहराई वाले थे। राज्य में वर्ष 1905 का भूकंप इतिहास में सबसे विनाशकारी रहा था जिसमें लगभग 20 हजार लोगों की मौत हो गई और एक लाख से अधिक मकान ढह गए थे।

Desk Team