एनकाउंटर की जगह पर उमड़ा लोगों का हुजूम, बरसाए हैदराबाद पुलिस पर फूल

Summary :

शुक्रवार की सुबह यानी आज लोगों के दिन की शुरूआत काफी अच्छी रही। जहां कुछ दिनों पहले पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप और हत्या कर दी गई थी।

शुक्रवार की सुबह यानी आज लोगों के दिन की शुरूआत काफी अच्छी रही। जहां कुछ दिनों पहले पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप और हत्या कर दी गई थी। आज उन्हीं आरोपियों के एनकाउंटर में ढेर होने की खबर सुबह सबसे पहले मिली है,जिन्होंने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। खास बात यह है कि इन आरोपियों का एनकाउंर ठीक उसी जगह पर हुआ है जहां पर इन्होंने महिला डॉक्टर के साथ दुष्र्कम किया था। 
पुलिस ने बताया कि वह इन चारों आरोपियों को सीन के रीकंस्ट्रक्शन के लिए ले गई थी ताकि घटना की सही ढंग से पुष्टि की जा सके। लेकिन यहां से यह चारों आरोपी वापस बचकर नहीं जा सके। दरअसल यह चारों लोग यहां से भाग जानें की ताक में थे कि पुलिस ने इन्हें गोली मार दी। अब घटनास्थल पर पहुंचे लोग पुलिस पर फूल बरसाते हुए दिख रहे हैं। 
जैसे ही लोगों को एनकाउंटर की खबर मिली तभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिसने भी यह खबर सुनी वो तुंरत घटनास्थल पर निकल पड़ा और स्थिति कुछ इस तरह की हो गई कि पुलिस को लोगों को संभालने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात करनी पड़ गई।
लोगों ने पुलिस पर बरसाए फूल…

इतना ही नहीं एनकाउंटर स्थल के पास में थोड़ी सी देर में ही हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद इस भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने इन्हें संभाला। इस बीच पीडि़ता के पिता और बहन साहित दुनिया भर की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां इस एनकाउंटर का समर्थन कर रहे हैं। तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने तो इसे भगवान न्याय बताते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भगवान ने उनके साथ न्याय कर दिया है। 
पीडि़ता के पिता और बहन ने जताई खुशी
बताते चलें कि पीडि़ता के पिता ने सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी बेटी की आत्मा को अब जरूर शांति मिल सकेगी। पुलिस एनकाउंटर पर खुशी जताते हुए हैदराबाद गैंगरेप विक्टिम की बहन ने कहा आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। मैं यह बात सुनकर बहुत खुश हूं। यह एक उदाहरण है कि रिकॉर्ड टाइम में इंसाफ मिला है। मैं उन लोगों के लिए शुक्रगुजार हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे। 

इतना ही नहीं बल्कि मौके पर पहुंचे लोगों ने एसीपी जिंदाबाद और डीसीपी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। हैदराबाद के साथ-साथ देश भर में सभी लोग पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते दिख रहे हैं। 

Desk Team