नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिना नाम लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर हमला बोला है। उन्होंने लहसुन प्याज नहीं खाने वाले बयान पर हो रही आलोचना पर कहा कि ये आलोचना इकोनॉमी की है और ये सरकार लगातार बता रही है कि क्या कदम उठाए गए हैं, लेकिन एक आरोप लगाना कि ये सरकार संभ्रांतवादी (उच्छिष्टवर्गवाद) है तो इसका जवाब मैं देती हूं।
इसके बाद निर्मला सीतारमण ने पी चिदंबरम का 7 साल पुराना बयान याद दिलाया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ने कहा था कि जब अर्बन मिडिल क्लास 15 रुपये का मिनरल वॉटर का बोतल खरीद सकता है और आइसक्रीम के लिए 20 रुपये दे सकता है तो वो क्यों कीमतों में उछाल का हल्ला करता है।
निर्मल सीतारमण ने क्या कहा : वित्त मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि ये सरकार लगातार बता रही है कि प्याज की कीमतों को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, लेकिन एक आरोप लगाना कि ये सरकार संभ्रांतवादी है तो इसका जवाब मैं देती हूं। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना क्या है।
क्या ये संभ्रांतवादी के लिए है। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि मैं पूर्व वित्त मंत्री के एक बयान की याद दिलाती हूं। जब कीमतों में उछाल का मुद्दा था। ये मैं 2012 की बात कर रही हूं. महंगाई दर नियंत्रण से बाहर था। मुझपर संभ्रांतवादी का आरोप लगाने वाले ने तब क्या बयान दिया था।
उन्होंने कहा था कि जब अर्बन मिडिल क्लास 15 रुपये का मिनरल वॉटर का बोतल खरीद सकता है और आइसक्रीम के लिए 20 रुपये दे सकता है तो वो क्यों कीमतों में उछाल का हल्ला करता है।


Download Android App
Download iOS App



