पणजी : कांग्रेस की गोवा इकाई ने बुधवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से लॉकडाउन के बीच मारमुगाओ बंदरगाह ट्रस्ट से एक गांव में कोयले की गैरकानूनी ढुलाई होने की शिकायत की। गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने राज्यपाल को लिखे शिकायत पत्र में दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका से कोयला पाउडर ला रहे सिंगापुर के एक जहाज ने मारमुगाओ बंदरगाह ट्रस्ट पर लंगर डाला है और वहां से उत्तरी गोवा के अमोना गांव में एक कंपनी को कच्चे माल की आपूर्ति की जा रही है।
कांग्रेस ने हालांकि वेदांता कंपनी का नाम नहीं लिया, जिसे इस कच्चे माल की कथित रूप से आपूर्ति की जा रही है। शिकायत में कहा गया है, ”रिचर्ड बे (दक्षिण अफ्रीका) से कोयला पाउडर ला रहे सिंगापुरी जहाज एमवी इकान पुलास को मारमुआगो बंदरगाह ट्रस्ट पर रोक दिया गया। इनमें 150 अफ्रीकी नाविक सवार थे। यहां से राज्य सरकार की मिलीभगत से बिकोलिम के अमोना गांव में एक संयंत्र को कोयला पाउडर पहुंचाया जा रहा है।” चोडनकर ने आरोप लगाया कि जहाज प्रबंधन लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस गतिविधि ने अमोना के ग्रामीणों और नजदीकी इलाकों में ”गहमागहमी” और ”तनाव” पैदा कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



