कोरोना वायरस के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने लॉकडाउन इसलिए लगाया है ताकि बीजेपी पश्चिम बंगाल में बैठक और रैली आयोजित न कर सके।
प्रदेश के धनिअखाली में एक रैली को सम्बोधित करते हुए, कोरोना गया। दीदीमोनी (ममता बनर्जी) इसलिए लॉकडाउन को लागू कर रही हैं ताकि बीजेपी राज्य में सभाएं और रैलियां आयोजित न कर सके। दीदी के भाई यहां भीड़ देखकर बीमार महसूस कर रहे हैं। कोरोना के डर से नहीं बल्कि बीजेपी के डर से। हमें कोई नहीं रोक सकता।’
गुरुवार को हुई इस रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियां ‘‘हिन्दू विरोधी’’ मानसिकता और ‘‘तुष्टीकरण’’ की राजनीति से प्रेरित हैं।
नड्डा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित भू माफिया ने शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय में यहां तक कि रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को भी कलंकित किया। उन्होंने कहा कि ‘पांच अगस्त को जब राम मंदिर का काम शुरू हुआ तो ममताजी ने लॉकडाउन लगा दिया।


Download Android App
Download iOS App



