महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को साफ किया है कि राज्य में अभी लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देख महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया है। दरअसल, 1 जुलाई से अनलॉक-2 की शुरूआत होने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, हम इस मुद्दे से एक साथ निपटेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, हम परसों नेशनल ‘डॉक्टर्स डे’ मना रहे हैं। वे हमारे लिए लड़ रहे हैं, मैं उनके प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं। COVID-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, हम इस मुद्दे से एक साथ निपटेंगे। हमें घबराना नहीं चाहिए और अनावश्यक रूप से बाहर जाना चाहिए।
Coronavirus : पटरी पर लौट रहा इंदौर, 100% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर
उन्होंने आगे कहा, अभी भी लोग सोशल डिस्टन्सिंग का पालन ठीक से नहीं कर कर रहे है अगर ऐसा हुआ तो पहले जैसा लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों और COVID19 महामारी के कारण कृषि ऋणों को माफ करने की प्रक्रिया में देरी हुई है। अब, हम बाकी बचे किसानों के कर्ज को माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।।
देश में सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर हैं, जहां रविवार को पिछले 24 घंटे में 6,368 नए मामले सामने आए हैं, वहीं राज्य में कुल 1,59,133 मामले हैं। यहां अब तक 7273 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5,28,859 पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



