बीजेपी ने जोर देकर कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को फिर से चुनने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव महज एक ‘औपचारिकता’ भी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे संसदीय चुनाव पूरी तरह से मोदी के कामकाज, उनके नेतृत्व और भारत को नयी ऊंचाईयों तक ले जाने की उनकी कोशिश के बारे में होंगे।
बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के 71 कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से चुनने के लिए एक औपचारिकता मात्र है जिन्होंने देश के गरीब से गरीब लोगों, विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों की देखभाल और उनके लिए काम किया है। कोहली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूर्वोत्तर के प्रति हमेशा से ही विशेष स्नेह रहा है।
राकांपा में अंदरूनी कलह, शरद पवार के हाथों से फिसल रही पार्टी की कमान : PM मोदी
मणिपुर में दो लोकसभा सीटें-आउटर मणिपुर और इनर मणिपुर हैं और दोनों ही सीटों पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। कोहली ने भरोसा जताया है कि राज्य और क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए केंद्र सरकार के कदमों के आधार पर भाजपा इस बार दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


Download Android App
Download iOS App



