विलुप्तप्राय सुअर-नाक वाले कछुओं की तस्करी करने के प्रयास में एक इंडोनेशियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पापुआ प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हथेली के आकार के 2,227 कछुओं को जब्त कर लिया है जिन्हें सुदूरवर्ती शहर अगात्स में खड़ी एक नाव पर रखे बक्सों में भरकर रखा गया था।
पापुआ के पुलिस प्रवक्ता अहमद मुस्तफा कमाल ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘अधिकारियों ने एक बंदरगाह कर्मी को तीन बड़े बक्सों को ले जाते देखा और उन्हें संदेह हुआ।’’ उन्होंने बताया, ‘‘यह संरक्षित प्रजाति है और बिक्री के लिए नहीं है।’’
पुलिस ने तस्करी के प्रयास में शामिल एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बंदरगाहकर्मी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यदि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे पांच साल तक की जेल हो सकती है और उस पर सात हजार डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



