पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण सामाजिक बदलाव का निर्णायक कदम : कांग्रेस

Summary :

भारत के संविधान का अनुच्छेद 209 एवं 16(4) पिछड़े वर्गों के सामाजिक शोषण को दूर करने और पर्याप्त अवसर दिये जाने की वकालत करता है।

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने आज पिछड़ वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण के मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सामाजिक बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के साथ न्याय की लड़ई में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।

कोई भी देश या प्रदेश अपने पिछड़े को पीछे छोड़कर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 209 एवं 16(4) पिछड़े वर्गों के सामाजिक शोषण को दूर करने और पर्याप्त अवसर दिये जाने की वकालत करता है।

कमलनाथ का सामाजिक न्याय की दिशा में लिया गया यह निर्णय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे सामाजिक पुरोधाओं की भावनाओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी मंत्रियों और विधायकों ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया।

Desk Team