लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोक सभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया और कहा कि अपने प्रदेश के विकास में उन्होंने प्रभावी योगदान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोक सभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया और कहा कि अपने प्रदेश के विकास में उन्होंने प्रभावी योगदान दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा के सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन से दुखी हूं।
वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने आंध्र प्रदेश के विकास में प्रभावी भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और हितैषियों के साथ है।

ओम शांति।’’ तिरुपति से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद राव का बुधवार को चेन्नई के एक अस्पताल में कोरोना महामारी संक्रमण से निधन हो गया।

Desk Team