Madhya Pardesh : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में इंदौर का व्यक्ति गिरफ्तार

Summary :

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए। एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए। एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल कुमार ने मंगलवार को कहा कि पुलिस ने सोमवार को इंदौर के रहने वाले देवराज ठाकुर को सैयद रफीक की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।
पोस्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया 
रफीक ने शिकायत में कहा कि ठाकुर की पोस्ट ने उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।उन्होंने कहा कि शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने ठाकुर के खिलाफ भादंवि की धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के छह घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का साइबर दस्ता जिलों में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रख कर कार्रवाई कर रहा है।

Desk Team