कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के विषय को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी का एक स्लैब और कम दर होने से गरीबों एवं मध्य वर्ग पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
जीएसटी को कहा गब्बर सिंह टैक्स- राहुल
जानकारी के मुताबिक उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी 18 प्रतिशत, अस्पताल में कक्ष पर जीएसटी 18 प्रतिशत। हीरे पर जीएसटी 1.5 प्रतिशत। ‘गब्बर सिंह टैक्स’ इस बात का दुखद स्मरण कराता है कि प्रधानमंत्री किसका ख्याल रखते हैं।’’

जीएसटी को लेकर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘एक स्लैब और कम दर वाली जीएसटी से गरीबों और मध्य वर्ग पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी।’’ कांग्रेस ने पिछले दिनों सरकार से आग्रह किया था कि मौजूदा जीएसटी को निरस्त किया जाए और एक स्लैब तथा कम दर वाली जीएसटी लागू की जाए।


Download Android App
Download iOS App



