साउथ सुपरस्टार अल्लू
अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा के हिट होने के बाद से अक्सर
सुर्खियों में बने रहते हैं। पुष्पा द राइज के बाद फैंस अब उसके सीक्वल का बेसब्री
से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन इस
वक्त साउथ से लेकर उत्तर तक अपनी एक अलग जगह बना चुके है। पुष्पा द राइज में एक्टर
की दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
इसी के साथ फैंस ने फिल्म के सीक्वल की मांग तेज कर दी। बीते दिनों खबरें आई
थी एक्टर जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग करने वाले है लेकिन लगता है कि
एक्टर पुष्पा 2 में बिजी होने से पहले अपने फैमली को थोड़ा टाइम देना चाहते थे।
इसी वजह से वह अपनी फैमली के साथ तंजानिया में वेकेशन मना रहे है। जिसकी झलक उनकी
वाइफ ने फैंस के साथ साझा की है।
पत्नी और बच्चों संग नजर आए अल्लू
अल्लू स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता संग अपने दोनों बच्चों की
तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। स्नेहा ने जो तस्वीर शेयर की है वह सेरेनगेटी नैशनल पार्क
की है। अल्लू, उनकी वाइफ और दोनों बच्चे सभी सफेद कपड़ों में
नजर आ रहे हैं। अपने फेवरेट पुष्पाराज फेम एक्टर की ये फैमली फोटो देख फैंस काफी
खुश हो गए और उन्हें ये फोटो काफी पसंद आई है।
फैंस कर रहे कॉमेंट
सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की फैमली फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। हर
कोई इस फोटो पर अपना प्यार लुटा रहा है। वहीं अब तक इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा
लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर
ने लिखा, ‘नाइस फैमली।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘हेप्पी फैमली।’
लुक्स को लेकर हुए थे ट्रोल
बीते दिनों अल्लू अर्जुन को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्टर का
लुक बेहद अलग दिखाई दे रहा था। साथ ही उनका वजन भी पहसे कई ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई
दे रहा था। जिस वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया था। इसी के
साथ कुछ फैंस का कहना था कि अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 के लिए अपना वजन बढ़ाया है।
शायद फिल्म में इस बार उनका अलग ही अवतार देखने को मिलने वाला है।


Download Android App
Download iOS App











