मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से कम से कम तीन बच्चों की झुलसकर मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह घटना गोरमी थाना क्षेत्र के दानेकपुरा गांव की है। यहां पर एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई थी।
मृतकों में एक 4 साल का लड़का
पुलिस के उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेश राठौर ने कहा कि मृतकों में एक 4 साल का लड़का, उसकी 10 साल की बहन और उनकी 5 साल की चचेरी बहन शामिल है।उन्होंने कहा कि मकान मालिक अखिलेश राजपूत और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मृतक गृहस्वामी के नाती-पोते थे।
गोरमी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा
राठौर ने बताया कि अखिलेश की बहू और बेटी का भी गोरमी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। राठौर ने कहा, ऐसा लगता है कि आग लगने का कारण एलपीजी लीकेज है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच पूरी होने के बाद सही कारण का पता चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



