भाजपा की फायरब्रांड नेता भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा व अर्पणा सिंह को हत्या की धमकी देने वाले व्यक्ति को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर इकबाल कासकर का आदमी बताया था। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस हरकत में आ गयी थी, लेकिन कार्रवाई की तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिऱफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं।
दरअसल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे लड़के प्रतीक यादव की पत्नी अर्पणा यादव ने चुनाव में भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हे उसी नंबर कॉलकर करके धमकी दी गयी जिससे साध्वी प्रज्ञा को दी गयी। गैंगस्टर इकबाल कासकर का नाम लेकर हत्या करने की धमकी दी गयी थी ।
नुपूर के बयान का बचाव करने के लिए साध्वी को मिली धमकी
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान का बचाव किया था। साध्वी ने कहा था की भारत हिंदुओं का है। विधर्मियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। हिंदू देवी-देवताओं पर फिल्म बनाकर गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सनातन जिंदा रहेगा और उसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
टीटी नगर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के टीटी नगर थाने में 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने था कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। साथ ही यह भी कहा कि ‘तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन कर बता दिया।’ साध्वी के साथ खड़े लोगों ने इस बातचीत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर भी आया था।


Download Android App
Download iOS App



