कमलनाथ रिटर्न्स 2023 वाले Video पर BJP का कटाक्ष, कहा-क्या पूर्व CM को ‘अफगानिस्तान’ दिख रहा है, जो….

Summary :

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एक हीरो के चेहरे पर कमलनाथ का चेहरा लगाया गया है, जिसमें कमलनाथ बंदूक लोड कर के मौजूदा बीजेपी सरकार के कथित अत्याचारों पर गोलियां चलाते दिख रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक वीडियो को लेकर बीजेपी नेता और राज्य सरकार के मंत्री उनपर हमलावर हो गए है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एक हीरो के चेहरे पर कमलनाथ का चेहरा लगाया गया है, जिसमें कमलनाथ बंदूक लोड कर के मौजूदा बीजेपी सरकार के कथित अत्याचारों पर गोलियां चलाते दिख रहे हैं।
कमलनाथ के इस वीडियो को लेकर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या श्री कमलनाथ को ‘‘अफगानिस्तान‘’दिख रहा है, जो इस प्रकार का वीडियो जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि क्या देश के अंदर और राजनीति में बंदूकों की जरूरत है।

MP: शिवराज के मंत्री बोले- राम और कृष्ण की तरह भगवान के अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि ये गांधीजी का देश है। उन्हें प्रेम भाव के साथ जनता से मिलना चाहिए, पर वे बंदूक लोड कर रहे हैं। वर्ष 2023 में राज्य में कमलनाथ की वापसी से सम्बंधित कांग्रेस के दावे पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उन्हेंजब से बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली है जब से वे रोज इस प्रकार की बातें सुन रहे हैं। कांग्रेस नेता को जब आना है, आ जाएं। बीजेपी काम और कार्यकर्ताओं के बल पर, अनुशासन पर काम करती है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कमलनाथ के इस वीडियो पर कहा कि श्री कमलनाथ को रहस्य और रोमांच की जगह कोरोना काल में सेवा करते हुए वीडियो जारी करवाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कटाक्ष किया कि कमलनाथ को ये जरूर बताना चाहिए कि वह किस पर गोली चलवा रहे हैं।

Desk Team