मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के लिये पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और 25 अन्य कांग्रेस नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची अपने अधिकृत वाट्स ऐप समूह पर जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कुल 30 नेता शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



