नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक : राहुल गांधी

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कहा कि आज के युग में नारी का सम्मान करना भी देवी की पूजा करने की तरह ही जरूरी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवरात्र के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कहा कि आज के युग में नारी का सम्मान करना भी देवी की पूजा करने की तरह ही जरूरी है। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज के युग में नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है। नवरात्र की शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना तथा कुछ अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस आक्रामक बनी हुई है और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है।

Desk Team