मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कमलनाथ द्वारा राज्यपाल को सौपे पत्र में कहा गया है कि “पिछले दो सप्ताह में मध्य प्रदेश में जो कुछ हुआ है, वह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के कमजोर पड़ने का एक नया अध्याय है।” कमलनाथ सरकार पर पिछले कुछ दिनों से संकट के बादल छाए हुए थे जिसके बाद शुक्रवार दोपहर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया।

फ्लोर टेस्ट से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि वह आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 2 बजे फ्लोर टेस्ट होनी थी जिसमे कमलनाथ को अपना बहुमत साबित करना था। मिली जानकारी के मुताबिक “विधानसभा का विशेष सत्र 20 मार्च को दोपहर दो बजे बुलाया गया था जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
लोकसभा में हर्षवर्धन बोले- कोरोना वायरस का सामुदायिक स्तर पर नहीं हुआ है प्रसार
इस्तीफा देने से पहले कमलनाथ ने कहा कि “मैंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा मूल्यों का पालन किया है। और उन्हीं मूल्यों का पालन करते हुए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। मैं राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।”


Download Android App
Download iOS App



