Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में दो समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई।विवाद पर खूब बवाल हुआ। बता दें कि देर शाम लगभग आधा घंटे तक ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी और पथराव से क्षेत्र में भय का माहौल है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस बलों के जवान मौके पर तैनात कर दिए गए
आपको बता दें कि जानकारी मिलते ही अधिकारियों सहित भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों के जवान मौके पर तैनात कर दिए गए। क्षेत्र की सड़कों से पुलिस ने चले हुए कारतूस पर बरामद किए हैं।मौके पर पहुंची पुलिस पहले स्थिति को नियंत्रण में लिया। उसके बाद पुलिस दंगाइयों की पहचान करने में जुटी है। मोरेना पुसिल ने कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे बलवाइयों की पहचान कराई जा रही है।

दोनों समुदाय में देर शाम तक विवाद हुआ
दरअसल, शुक्रवार को मुरैना सिटी के इस्लामपुरा में सुबह अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की मारपीट 1 दर्जन से अधिक युवकों ने कर दी थी।इसे लेकर दोनों समुदाय में देर शाम तक छुटपुट विवाद होता रहा।अंधेरा होने के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने का असफल प्रयास किया। दूसरे पक्ष ने पथराव कर गलियों को ईंट पत्थर से भर दिया।


Download Android App
Download iOS App



