मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच जारी सवाल-जवाब के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार की रात को राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। बीते दस दिनों से राज्य की सियासत में हलचल मची हुई है। राज्यपाल टंडन ने सोमवार की दोपहर को दोबारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मंगलवार 17 मार्च तक फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है।
इसी दौरान सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल से मुलाकात करने मुख्यमंत्री राजभवन जा सकते है। ज्ञात हो कि राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने को कहा। उन्होंने कहा है कि 17 मार्च तक फ्लोर टेस्ट कराएं।
फ्लोर टेस्ट नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि विधानसभा में आपको बहुमत नहीं है। राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फिर पत्र लिखा है और उन्होंने कहा है कि 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराया जाए।
उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है कि पूर्व में फ्लोर टेस्ट के लिए लिखे गए पत्र के जवाब में आपकी ओर (मुख्यमंत्री) से जो तर्क दिए गए हैं वह आधारहीन हैं। लिहाजा 17 मार्च तक फ्लोर टेस्ट कराया जाए। राज्यपाल ने 14 मार्च को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से कहा था कि विधानसभा के बजट सत्र में अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट कराया जाए, मगर ऐसा हुआ नहीं।
आपकी ओर से 14 मार्च के पत्र का जो जवाब दिया गया है, उसकी भाषा संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। आगे लिखा है कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक मान्यताओं का सम्मान करते हुए मंगलवार 17 मार्च तक मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लेार टेस्ट कराएं और बहुमत साबित करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



