मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में कोरोना की नियमित समीक्षा और किशोरों के टीकाकरण की रणनीति पर चर्चा के लिए एक बड़ बैठक बुलाई है।
15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण की रणनीति
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश के समस्त मंत्री, समस्त संभागायुक्तों, जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, प्रभारी अधिकारी और संबंधित विभागों से जुड़ अधिकारियों को वीसी के माध्यम से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कोरोना की नियमित समीक्षा, 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण की रणनीति, 12 जनवरी को पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारी और हेल्दी चाइल्ड कॉम्पटीशन के विषय में चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश के जिलों में धान उपार्जन और यूरिया की उपलब्धता पर भी चर्चा की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



