मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से संबंधित बयान पर उठे विवाद के बीच प्रज्ञा ठाकुर पर हमला बोला है। मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट के जरिए परोक्ष रूप से प्रज्ञा ठाकुर पर हमला बोलते हुए लिखा है ‘उसने सत्य, अहिंसा, त्याग और विश्वास की हत्या की थी। यह देश का दुर्भाज्ञ है कि उसके अनुयायी समाज को बांटकर आज संसद का हिस्सा बने हुए हैं।
उसने सत्य, अहिंसा, त्याग और विश्वास की हत्या की थी….
यह देश का दुर्भाग्य है कि उसके अनुयायी समाज को बाँटकर आज संसद का हिस्सा बने हुए है!!!#PragyaSinghThakur— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) November 27, 2019
‘प्रज्ञा ठाकुर ने कल लोकसभा में एक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान गोडसे को‘देशभक्त’ बताने संबंधी बयान दे दिया, हालाकि इसे कार्यवाही से विलोपित कर दिया गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी और प्रज्ञा ठाकुर पर हमला बोल रही है। इसके पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य नेता भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
कमलनाथ ने कहा है कि राहुल गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वालीं प्रज्ञा ठाकुर को कतई माफ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी सांसद ठाकुर को दिल से कभी माफ नहीं करने की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद सांसद ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में इसी तरह का बयान दोहराया है और उन्हें माफ कतई नहीं किया जाना चाहिए। कमलनाथ ने कल ही ट्वीट के माध्यम से कहा था कि वे बीजेपी से यह भी जानना चाहते हैं कि वो गांधीजी के साथ है या गोडसे के साथ।


Download Android App
Download iOS App



