मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में किसान यूरिया को लेकर परेशान हैं। भार्गव ने ट्वीट कर आरोप लगाया राज्य सरकार यूरिया प्रबंधन में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही। अगर इसको लेकर विपक्ष द्वारा आवाज उठाई जा रही है, तो उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

यूरिया को लेकर प्रदेश के किसानों को काफी परेशानियों ने गुजरना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, लेकिन यूरिया को लेकर किसानों की लम्बी कतारें देखने का मिल रही है। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि पुलिस थानों में यूरिया का वितरण किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



