स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी। मध्यप्रदेश सरकार का धार्मिक पुस्तकों को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
मंत्री श्री परमार ने बताया कि राज्य शासन का राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, की तरह प्रदेश में संचालित शासकीय/अशासकीय शालाओं में रामचरित मानस, महाभारत, गीता, बुद्ध चरित्र, महावीर स्वामी, गुरूनानक देव, गुरू गोविंद सिंह पर आधारित पुस्तकों को पाठ्यक्रम में समावेश करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



