भोपाल : मध्यप्रदेश के होमगार्ड जवानों ने सोमवार को भोपाल में विभागीय मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि होमगार्ड जवान के साथ कब तक ‘स्वयंसेवी’ शब्द जुड़ा रहेगा। अब हमें पुलिस जैसी नियमित नौकरी चाहिए।
पुलिस की तरह वेतन दिया जाए। पूरे 12 महीने की नौकरी हो और नियमितीकरण किया जाए। होमगार्ड ने कहा कि हमारा हर तीन साल में पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच कराना बंद किया जाए। अगर सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो होमगार्डों का आंदोलन और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी मांग को लेकर होमगार्ड मुख्यालय परिसर में प्रदेश भर से आए होमगार्ड के हजारों जवान पहुंच गए हैं। अब तक उनसे मिलने और बातचीत के लिए कोई अफसर या सरकार का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए करीब 2700 होमगार्ड पहुंचे हैं। जवानों ने मांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।
पीएचक्यू की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगाई होमगार्ड के जवानों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मंत्रालय से पुलिस कंट्रोल रूम की ओर आने वाली सड़क पर तीन जगह बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया कर्मियों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



