मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में चिकन पकाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश वैश्य ने बुधवार को बताया कि 23 अगस्त की रात को पपौंध थाना क्षेत्र के सिमरिया टोला गांव में कमलेश कोल नामक आरोपी की पत्नी रामबाई कोल (32) के साथ चिकन पकाने को लेकर बहस हुई और इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को डंडे से मारा।
उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले बताया गया कि एक हादसे में घायल होने के बाद महिला की मौत हुयी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसके बाद की जांच में पता चला कि रामबाई की मौत सिर के बल गिरने से हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद पता चला कि कमलेश ने अपनी पत्नी को चिकन बनाने के लिए कहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो वह नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की।


Download Android App
Download iOS App



