इस साल के अंत में पांच राज्यों में चुनाव होने है ऐसे चुनावी माहौल तैयार हो चुका है सभी राजनीतिक दलों की यही कोशिस है की उनकी पार्टी के पक्ष चुनावी रण तैयार हो। सभी दलों के बड़े नेता अपने बयानों से चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने में लगे है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडियाकर्मियों से बात के दौरान कहा उन्हें लगता है कि मध्य प्रदेश महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाला पहला राज्य है और बाद में अन्य राज्यों में भी यह काम शुरू हुआ।
महिला सशक्तिकरण की चर्चा पूरे देश में
गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश की महिला सशक्तिकरण की चर्चा पूरे देश में होती है, जिसे सबसे पहले यहां लाड़ली लक्ष्मी योजना के रूप में शुरू किया गया, उसके बाद कन्यादान योजना और लाडली बहना योजना शुरू की गई। मुझे लगता है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का काम सबसे पहले मध्य प्रदेश में शुरू हुआ और बाद में अन्य राज्यों में शुरू हुआ। आज, मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण किसी भी राज्य में नहीं है ।
किसानों के लिए बजट लगभग चार गुना बढ़ा
मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां किसानों के लिए जो बजट कांग्रेस के समय 600 करोड़ रुपये होता था, उसे अब लगभग चार गुना बढ़ा दिया गया है। सरकार और भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने में हमेशा आगे रहे हैं कि हर कृषि योजना हर किसान तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि नल जल योजना में मध्य प्रदेश सरकार पूरे देश में सबसे आगे है।


Download Android App
Download iOS App



