मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से मांग की है कि सतना जिले में कल टीकाकरण के बाद करीब एक दर्जन बच्चों के अस्वस्थ होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा,‘मैहर के खेरवासानी के माध्यमिक शाला के 45 के क़रीब बच्चों के वैक्सिनेशन के बाद 20 से त्र्यादा बच्चों के बीमार होकर हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी सामने आयी है। ईश्वर से सभी बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना करता हूँ।
मध्यप्रदेश के मैहर के खेरवासानी के माध्यमिक शाला के 45 के क़रीब बच्चों के आज वैक्सिनेशन के बाद 20 से ज़्यादा बच्चों के बीमार होकर हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी सामने आयी है।
ईश्वर से सभी बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना करता हूँ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 25, 2022
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच हो। दोषियों पर कड़ से कड़ कार्रवाई हो


Download Android App
Download iOS App



