अन्य राज्यों की तुलना में प्रति 10लाख आबादी पर कोविड-19 जांच में मध्यप्रदेश के पिछड़ने पर चिंता जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलानाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के उन्मूलन के लिए गंभीर प्रयास कर इस बाबात देश-दुनिया में मिसाल कायम करना चाहिए।
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘अगस्त, 2020 के मध्य तक प्रति 10 लाख आबादी पर मध्प्रदेश में औसतन 12,000 कोविड-19 जहां किए गए हैं, जबकि दिल्ली, आंध्रप्रदेश और असम जैसे राज्यों में यह औसत 50,000 से भी अधिक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़ों के अनुसार, जांच करने में मध्य प्रदेश की स्थिति कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश के 15 राज्यों में अंतिम है। यह बेहद चिंताजनक है।’’
कमलनाथ ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के जांच आज भी अत्यंत कम संख्या में हो रहे हैं, जबकि इस महामारी को नियंत्रित करने का एकमात्र तरीका है ‘‘संक्रमित लोगों को चिन्हित कर उन्हें स्वस्थ लोगों से अलग किया जाए।’’


Download Android App
Download iOS App



