मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री सिसौदिया कथित तौर पर कह रहे हैं कि ‘जो अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देश का पालन नहीं करेगा, उसे लात मारकर अलग कर दिया जाएगा।’ राज्य के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिसौदिया कार्यकर्ताओं से घिरे हुए हैं।
वे कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि ‘जो भी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उसे लात मारकर अलग कर दिया जाएगा।’ सिसौदिया गुना जिले के बमौरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। हिनौता गांव पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ, और उसी दौरान उन्होंने अफसरों को लेकर विवादित बयान दिया।


Download Android App
Download iOS App



