मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि खरगोन हिंसा के मामले में हर दृष्टिकोण से जांच हो रही है।हिंसा के मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों की ओर से फंडिंग से जुड़ सवाल के जवाब में डॉ मिश्रा ने कहा कि चाहे सूफा हो, पीएफआई हो या जेएमबी हो, ऐसे सभी संगठनों से कनेक्शन के मामले जांच का विषय हैं। इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
जानकारी के मुताबिक, वहीं बुलडोजर से जुड़ कार्रवाई के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी होना और बुलडोजर चलना दोनों अलग-अलग मामले हैं।इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कानूनी सलाह कोई भी ले सकता है इसमें कोई बुराई नहीं। अवैध अतिक्रमण को तोड़ गया है। नगर पालिका अधिनियम अंतर्गत बगैर अनुमति के निर्मित किए गए मकानों के संबंध में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई है।


Download Android App
Download iOS App



