मध्य प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी (BSP) की विधायक रामबाई परिहार का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रिश्वत लेने के गुर सीखा रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी माना कि प्रदेश में ‘अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है’ और इसलिए आटे में नमक बराबर भ्रष्टाचार चल जाएगा। उनकी इस रिश्वत क्लास देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, दमोह जिले के सतऊआ गांव के लोग कुछ दिन पहले पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लेकर विधायक रामबाई के पास पहुंचे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि महकमे के अधिकारी इस काम के लिए हजारों रुपये की डिमांड कर रहे हैं। इसके बाद विधायक रामबाई ने एक्शन लिया और चौपाल लगाई। इसमें संबंधित अफसरों को भी बुलाया गया।
शिवराज जी चुनावी क्षेत्र में रोज कह रहे है कि ना खाऊँगा और ना खाने दूँगा और वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को राखी बांधने वाली बसपा विधायक राम बाई रिश्वत खोरी को लेकर खुलेआम कह रही है कि “ हम भी जानत है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है “ …..? pic.twitter.com/PVjgvvq9u6
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) September 27, 2021
रामबाई परिहार ने कहा कि मजदूरों से इतनी राशि क्यों ली। उन्होंने कहा, ‘1 हजार रुपये लेते तो कोई दिक्कत नहीं थी। आटे में नमक चलता है, हम तुमसे मना नहीं कर रहे हैं। किसी से पूरी थाली कैसे छीन सकते हो? हमें भी पता है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है, लेकिन इतना भ्रष्टाचार ठीक नहीं।’
विधायक रामबाई परिहार का समय-समय पर अपने क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को लेकर वीडियो सामने आते रहते हैं। रामबाई बीएसपी के टिकट पर पथरिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं, लेकिन फिलहाल उनको पार्टी ने निलंबित कर रखा है।रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार हत्या के आरोप हैं।


Download Android App
Download iOS App



