मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लोकायुक्त पुलिस टीम को देखने के बाद एक पटवारी ने 4500 रुपये की रिश्वत राशि निगलने की कोशिश की। घटना सोमवार को जिले के बिलहरी इलाके में स्थित पटवारी कार्यालय में हुई, जिले के बरखेड़ा निवासी शिकायतकर्ता चंदन सिंह लोधी से जमीन का दस्तावेज देने के सिलसिले में पटवारी गजेंद्र सिंह ने 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थे, इसके बाद लोधी ने लोकायुक्त पुलिस जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई।
Lokayukt Action in Katni: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, तो कार्रवाई से बचने निगल लिए साढ़े चार हजार रुपये, डाक्टरों ने निकाला, देखें वीडियोhttps://t.co/fZcERXYXok#mppolice #Lokayukt #MPPatwari #Bribery #Katni #MadhyaPradeshNews pic.twitter.com/ddjmTGmJms
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 24, 2023
पटवारी ने मांगी थी पांच हजार की रिश्वत
लोकायुक्त इंस्पेक्टर कमल कांत उइके ने बताया, शिकायतकर्ता लोधी ने अपने दादा पूरनलाल की जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था और उसका सीमांकन 5 जुलाई 2023 को किया गया था, उस सीमांकन की रिपोर्ट देने के एवज में संबंधित पटवारी गजेंद्र सिंह 5000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था, जिसके बाद सौदा 4500 रुपये में तय हुआ।
इस मामले की जांच शुरु
आरोपी पटवारी ने लोधी को सोमवार को जिले के बिलहरी स्थित अपने कार्यालय में रकम लेकर बुलाया था। उइके ने कहा, लोधी ने रिश्वत की रकम पटवारी को सौंप दी और जैसे ही पटवारी ने लोकायुक्त की ट्रैप टीम को वहां आते देखा, उसने रिश्वत के नोट अपने मुंह में रख लिए और उन्हें निगलने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने पटवारी को पकड़ लिया और मेडिकल जांच के लिए ले गई। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



