इस समय देश के कई राज्यों में किसी न किसी बात पर हिंसा भड़की हुई है। बता दें अब मध्य प्रदेश के खंडवा में कांवड़ यात्रा में कावड़ियों के बीच आपसी कहासुनी हुई जिसको लेकर के जमकर पत्थरबाजी होने लगी। बता दें पत्थरबाजी की घटना को लेकर के मौके पर तैनात पुलिसवालों ने हंगामे को देख कर जमकर लाठीचार्ज किया। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर जो कांवड़ियों की भीड़ थी वह खत्म हो गई। सुबह 11 बजे से निकलने वाली यात्रा रात 8 बजे तक समाप्त नहीं हुई थी।
बता दें इसको लेकर के पूरा पुलिस प्रशासन यात्रा में लगा हुआ था। जिला दंडाधिकारी ने बताया कि छुटपुट घटना हुई थी।फिलहाल शांति है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है शांति भंग करने वालो पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है।
शहर में आवागमन सामान्य हो चुका
दरअसल, खंडवा में कांवड़ यात्रा के दौरान आखिरी समय में पत्थर आने की अफवाह पर भगदड़ मच गई, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना रात लगभग नौ बजे के आसपास की है। शहर में घूम रही कावड़ यात्रा शांतिपूर्वक कहारवाडी क्षेत्र से निकल चुकी थी। इसी दौरान यात्रा के आखिरी में चल रहे कुछ युवकों पर पत्थर फेंकने की अफवाह फैली। इसी अफवाह के चक्कर में भगदड़ हुई, जिसे पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज करके स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल मामला शांत है। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल या चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, एक सरकारी वाहन के कांच टूटे हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शहर में आवागमन सामान्य हो चुका है।
शासन ने धारा 144 लागू कर दी है
आपको बता दें जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने या अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी देखी जाएगी यह अफवाह थी या इसमें किसी ने कोई हरकत की है। वीडियो फुटेज में यदि कोई आरोपी हरकत करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



