महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी दिनों दिन विकराल होती जा रही है। शहर में कोविड-19 संक्रमण के 44 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 364 हो गई है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।उन्होंने बताया कि इस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
लॉकडाउन के बीच देश मे 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में कामकाज हो जायेगा शुरू
अब तक ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कोविड-19 के 130 मामले, कल्याण-डोम्बिवली में 73, मीरा-भायंदर में 69, नवी मुंबई में 60, बदलापुर कस्बे में 14, ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 10, अंबरनाथ कस्बे में चार, भिवंडी-निजामपुर नगर पालिका क्षेत्र में तीन और उल्हासनगर में एक मामला सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



