महाराष्ट्र : 24 घंटे में संक्रमण से 455 और मरीजों की मौत, 20 हजार से अधिक नए मामलें

Summary :

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,08,642 पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,08,642 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 455 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32,671 हो गई। वहीं, रविवार को 26,408 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
राज्य में अब तक 8,84,341 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 2,91,238 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 58,72,241 कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Desk Team