मुंबई : महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष को राज्य में कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद के लिये मंगलवार को दान में 80 करोड़ रुपये मिले। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कोष में अबतक कुल 93.05 करोड़ रुपये दान किये जा चुके हैं।
अधिकारी ने कहा कि सबसे बड़ा दान शिरडी के साईं बाबा ट्रस्ट किया गया है, जिसने 51 करोड़ रुपये दिये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के अधिकारियों का नंबर आता है, जिन्होंने अपना एक-एक दिन का वेतन दान करते हुए कुल 11 करोड़ रुपये दिये हैं।


Download Android App
Download iOS App



