दुनियाभर में कोरोन वायरस के चलते तमाम खेल टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। जिसके चलते खेल जगत को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक 2020 भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, इसीबीच, विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने ओलंपिक के स्थगित हो जाने के बाद बड़ा फैसला लिया है। बीडब्ल्यूएफ ने विश्व रैंकिंग और विश्व जूनियर रैंकिंग को अगले आदेश तक फ्रीज (स्थिर) कर दिया है।
बीडब्ल्यूएफ ने मंगलवार को कहा, ‘‘हम मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ खड़ हैं और टोक्यो 2020 ओलंपिक की नई तारीखें तय किए जाने का स्वागत करते हैं। ’’ टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2021 में 23 अप्रैल से 8 अगस्त तक होगा।
बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि जब वह अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर शुरू करेगा तो 17 मार्च प्रविष्टि और वरीयता तय किए जाने का आधार होगा। इस तारीख को आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आल इंग्लैंड चैंपियनशिप का समापन हुआ था। 17 मार्च को जारी रैंकिंग अगले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रविष्टि और वरीयता तय किए जाने का आधार होगा। हालांकि, अभी यह कह पाना मुश्किल है कि अगला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कौन सा होगा।
इससे पहले भारतीय खिलाड़यों साइना नेहवाल,, बी साई प्रणीत, परुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय ने विश्व रैंकिंग को लेकर चिंता जताई थी। विश्व रैंकिंग में शीर्ष-16 में रहने वाले एकल खिलाड़यों को ओलंपिक में सीधा प्रवेश मिलता है जबकि युगल में यह कट ऑफ टॉप-8 का है।
बीडब्ल्यूएफ ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन टीम टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया था। यह टूर्नामेंट 16 से 24 मई तक होना था और इसे अब 15 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। बीडब्ल्यूएफ के अन्य निलंबित टूर्नामेंटों में क्रोएशियन इंटरनेशनल (अप्रैल 16-19), पेरू इंटरनेशनल (अप्रैल 16-19), यूरोपियन चैंपियनशिप (अप्रैल 2।26), बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (अप्रैल 2।26) और पैन ऍम इंडिविजुअल चैंपियनशिप (अप्रैल 23-26) शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



