महाराष्ट्र : अनिल देशमुख बोले- प्रदर्शन के दौरान भाजपा बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने के लिए तैयार

Summary :

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ”बच्चों की जिंदगी खतरे में डालने” को भी तैयार है। राज्य सरकार के कोरोना वायरस संकट से निपटने के प्रबंधन को लेकर नाराज भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा (Bharatiya Janata Party) राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ”बच्चों की जिंदगी खतरे में डालने” को भी तैयार है। राज्य सरकार के कोरोना वायरस संकट से निपटने के प्रबंधन को लेकर नाराज भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया था।
देशमुख ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें बच्चों के एक समूह ने भाजपा का झंडा और विरोधी नारे वाली तख्तियां पकड़ी हुई हैं लेकिन कुछ ने मास्क तक नहीं पहना हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ” ‍महाराष्ट्र भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने को तैयार है। यह दर्शाता है कि उन्हें लोगों की कितनी चिंता है?” देशमुख ने कहा कि संकट के इस समय में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार की ‘‘नाकामी’’ के खिलाफ विपक्षी दल के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को नेतृत्व किया।
फडणवीस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विनोद तावड़े और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ मिलकर नरीमन प्वाइंट पर पार्टी की राज्य इकाई के मुख्यालय में काले मास्क पहनकर, काले फीते बांधकर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किए।

Desk Team