भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है, जो सरकार बनाने के लिए 288 सदस्यीय सदन में आवश्यक बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है।
हम आसानी से परीक्षण का सामना कर सकते हैं, हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन
उद्धव ठाकरे के बुधवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)राज्य में सत्ता में लौटने के लिए तैयार है। पूर्व मंत्री महाजन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है। जब भी हमें बहुमत साबित करने के लिए कहा जाएगा, हम आसानी से शक्ति परीक्षण का सामना कर सकते हैं।’’
एकनाथ शिंदे विलय करेंगे या अलग दल की करेंगे मांग स्थिति स्पष्ट नही
सदन में भाजपा के विधायकों की संख्या 106 है और वह कम से कम 13 विधायकों के समर्थन का दावा करती है।इस बीच, सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे भाजपा नेताओं के साथ सरकार गठन के बारे में बातचीत करने के लिए दोपहर को गोवा से मुंबई पहुंचेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या शिंदे की अगुवाई वाला समूह किसी पार्टी के साथ विलय करेगा। शिंदे ने बुधवार रात को दोहराया कि वह शिव सैनिक हैं और शिवसेना में ही रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



