व्यापार सुधार कार्य योजना 2020 को लागू करने के मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में आंध्र प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना सबसे सफल प्रदेशों की श्रेणी के अंतर्गत शीर्ष सात में शामिल हैं।
केंद्रिय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया रिपोर्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने बृहस्पतिवार को इस बारे में रिपोर्ट जारी की। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और मध्य प्रदेश अन्य राज्य हैं, जिन्हें रैंकिंग में लक्ष्य हासिल करने को लेकर सफल राज्यों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
आकांक्षी श्रेणी में असम, केरल और गोवा सहित सात राज्य शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार उभरते कारोबारी परिवेश की श्रेणी में दिल्ली, पुडुचेरी और त्रिपुरा सहित 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रखा गया है।
आपको बता दे कि कारोबार सुगमता रैकिंग कारोबार के परिवेश की श्रेणी राज्य में किस ढ़ग से स्थापित हो पाई हैं.इसके मद्देनजर ही सुगमता रैकिंग के माध्यम मापिंग की जाती हैं। इसमें देश के केंद्र शासित प्रदेश भी रखे गए हैं जो कारोबारी परिवेश के चलते तेजी के साथ उभर सकते हैं। पूर्वोत्तर के भी कई राज्य इस रैकिंग में अच्छा प्रर्दशन किया हैं । जो आने वाले दिनों ंमें निवेश होने को ओर ज्यादा लुभा सकती हैं ।


Download Android App
Download iOS App



