महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: आदित्य ठाकरे को बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री, डिप्टी CM बनेंगे अजित पवार

Summary :

महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा. पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे भी राज्यमंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे भी राज्यमंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। वहीं, एनसीपी के अजित पावर फिर से डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कि आज 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे। कांग्रेस के अशोक चव्हाण को भी कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।  अजित पवार को लेकर महाराष्ट्र के जानकारों का कहना है कि शरद पवार के पास इसके सिवाए कोई और विकल्प नहीं था। 
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में गठबंधन के लिए हुए समझौते के तहत यह तय हुआ था कि उपमुख्यमंत्री का पद एनसीपी के कोटे में जाएगा। अजीत पवार के अलावा उनकी पार्टी से दिलीप पाटिल, धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, राजेश टोपे और अदिति ठाकरे को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 
कांग्रेस ने लिस्ट जारी करके साफ कर दिया है कि उसके कोटे से कौन-कौन मंत्री बनने वाले हैं। कांग्रेस की तरफ से आठ कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री बनेंगे। अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, के सी पदवी, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख कैबिनेट मंत्री बनेंगे। सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व के गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ बात बिगड़ने के बाद शिवसेना ने पिछले महीने कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिलाकर राज्य में सरकार बनाई थी। 

Citizenship Amendment Act के समर्थन में पीएम मोदी ने शुरू किया कैंपेन, ट्वीट कर छेड़ी मुहिम

Desk Team