महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है। रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद वह ना तो सरयू आरती करेंगे और ना ही किसी प्रकार की जनसभा में शामिल होंगे। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत, मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में पहले से हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचने की अपील की थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लखनऊ से होते हुए अयोध्या आएंगे। वे दोपहर बाद करीब दो बजे यहां पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4. 30 बजे वह पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
इस बाबत राउत बीते पांच दिनों से अयोध्या में हैं। महाराष्ट्र से शिवसैनिकों का एक जत्था पहले ही अयोध्या पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात भी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



