महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद से ही राज्य के विकास की लहर पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि मंबई में डॉ. बी आर अंबेडकर के आवास ‘राजगृह’ को विरासत स्थल के रूप में पूर्ण रूप से संरक्षित कर दिया जाए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वह मध्य मुंबई के दादर इलाके में अंबेडकर के मकान का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान प्रतिष्ठित नेता और उनकी पत्नी दिवंगत रमाबाई अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण भी किया। इस तीन मंजिला इमारत में एक संग्रहालय है। अंबेडकर के अध्ययन कक्ष को पहली मंजिल पर संरक्षित किया गया है।

शिंदे ने दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की जो इमारत की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘अंबेडकर देश का गौरव हैं और जिस मकान में वह रहते थे वह ऐतिहासिक खजाना है।’’ अधिकारियों ने बताया कि शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंबेडकर के निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्मारक के काम की समीक्षा के लिए नजदीकी इंदु मिल परिसर का भी दौरा किया।


Download Android App
Download iOS App



