महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री बारामती में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। बारामती राकांपा प्रमुख शरद पवार का गृह क्षेत्र है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ठाकरे बारामती आए हैं। वह बैट्री चालित वाहन में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर शरद पवार के साथ पहुंचे। ठाकरे ने अपने भाषण में कृषि विज्ञान केंद्र की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टपक सिंचाई क्षेत्र सहित अन्य नवोन्मेषी अनुसंधान इस केंद्र द्वारा किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह चाहेंगे कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो।ठाकरे ने कहा कि कई बार किसानों को सूखे और ओलों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार सत्ता में ‘सही समय’ पर आई है। इस कार्यक्रम में अभिनेता आमिर खान भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



